{"_id":"588b95ff4f1c1b476fcf5d97","slug":"record-last-day-of-enrollment-55-papers-filed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन रिकार्ड नामांकन, 55 ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन रिकार्ड नामांकन, 55 ने दाखिल किए पर्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नामांकन करने जाते प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में विधान सभा निर्वाचन 2017 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को रिकार्ड नामांकन हुए। कुल 55 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिले की सात विधान सभाओं के लिए अब तक कुल 103 नामांकन हुए हैं। अंतिम समय अपराह्न तीन बजे तक नामांकन करने वालों के पहुंचने से चार बजे से बाद तक नामांकन की प्रक्रिया चलती रही।
शुक्रवार को बेहट सीट पर हरध्यान, कल्याण, दीपक और गोपाल सिंह ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किए। फूलमती ने इंकलाब विकास दल और अरुण काम्बोज ने रालोद के टिकट पर पर्चा भरा।
विज्ञापन
नकुड़ सीट के लिए इंदू, अरविंद, कमल गर्ग, राजपाल सिंह, अब्दुल वाहिद ने निर्दलीय पर्चा भरा, जबकि रामकुमार ने रालोद से पर्चा दाखिल किया। सहारनपुर नगर सीट से सपा के संजय गर्ग, अपना देश पार्टी के अब्दुल जब्बार, रालोद के भूरा मलिक, रिपब्लिकन पार्टी के मुजम्मिल और ओजस्वी पार्टी के विनय धीमान ने नामांकन किया।
इनके अलावा सलाउद्दीन राजा, संजीव कुमार, रोशन सिंह, मो. मुर्सलीन, शाहबाज और विनय कुमार ने निर्दलीय पर्चा भरा। सहारनपुर देहात सीट से सपा के गुफरान अहमद, अंबेडकर समाज पार्टी के बबलू, जन अधिकारी पार्टी के नौशाद, कांग्रेस के मसूद अख्तर, लोक दल के अमजद और रालोद के अय्यूब हसन ने नामांकन किया।
इनके अलावा साद अली, शबनूर बेगम, प्रवेश कुमार, अमित कुमार, अनिकुर्रहमान और विक्रम ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। रामपुर मनिहारान सीट के लिए किसान शक्ति जनतांत्रिक पार्टी की बेबी, राष्ट्रीय गरीब दल के अरविंद झंझोर, राष्ट्रीय इंकलाब पार्टी की लता, रालोद की दयावती चौधरी ने पर्चा भरा। इनके अलावा बिजेंद्र ने निर्दलीय नामांकन किया।
देवबंद सीट के लिए सपा के माविया अली, रालोद के भूपेश्वर त्यागी ने नामांकन किया। साथ ही तरुण कुमार, जहीर फातमा और उमर नवाज ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा। गंगोह सीट के लिए नौमान मसूद ने दो पर्चे दाखिल किए।
पहला कांग्रेस और दूसरा निर्दलीय के रूप में भरा। इसी सीट से सर्व संभव पार्टी के सतनाम सिंह, रालोद के रजनीश चौहान ने भी पर्चा भरा। मामचंद, विकास, इंद्रसैन, यतेंद्र, वसीम ने निर्दलीय नामांकन किया।
नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी से चल रही है। 25 जनवरी बुधवार तक कुल 48 नामांकन हुए थे। इनमें बेहट में नौ, नकुड़ में छह, सहारनपुर नगर में 11, देहात में छह, रामपुर मनिहारान में पांच, देवबंद में छह और गंगोह में पांच नामांकन शामिल थे। अंतिम दिन शुक्रवार को नामांकन करने वालों की कतार लगी रही।
शुक्रवार को बेहट सीट के लिए छह, नकुड़ सीट के लिए छह, नगर सीट के लिए 11, देहात सीट के लिए सर्वाधिक 12, रामपुर मनिहारान सीट के लिए छह, देवबंद सीट के लिए पांच और गंगोह सीट के लिए नौ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इस प्रकार नगर सीट पर सर्वाधिक 22 दावेदार हो गए हैं। देहात सीट पर 18, बेहट सीट पर 15, गंगोह सीट पर 14, नकुड़ सीट पर 12 तथा रामपुर मनिहारान और देवबंद सीट पर 11-11 प्रत्याशी हो गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को कई प्रत्याशी ढोल और नगाड़ों के साथ जुलूस लेकर पहुंचे। शिवसेना के टिकट पर नगर क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे रविंद्र अरोड़ा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।
इससे कोर्ट रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। उधर, नगर क्षेत्र के ही सपा प्रत्याशी संजय गर्ग भी सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। हालांकि कलक्ट्रेट के मेन गेट पर तैनात पुलिस बल ने जुलूस को बाहर ही रोक दिया। अंदर केवल प्रत्याशी और चार प्रस्तावक की अनुमति थी।