फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recognized school operators will run classes from today

मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक आज से चलाएंगे कक्षाएं

Wed, 30 Jun 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Recognized school operators will run classes from today
सहारनपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आर्थिक मदद की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने बुधवार को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन किया। विद्यालय संचालक और शिक्षक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कल यानी एक जुलाई से पूरी तरह से विद्यालय खोलने और पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि विद्यालय 18 माह से बंद हैं। फीस नहीं आने की वजह से विद्यालय संचालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जो शिक्षकों को मानदेय तक नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षकों के परिवारों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संगठन पिछले वर्ष से ही सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग कर रहा है, मगर प्रदेश सरकार उनकी बात को अनसुना करती रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोरोना के नाम पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण बड़ी संख्या में मान्यता प्राप्त विद्यालय बंदी के कगार पर हैं। अशोक मलिक ने एक जुलाई से विद्यालय खोलने की घोषणा संचालकों से की। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने जैसे मास्क लगाने की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आधे-आधे बच्चों को बुलाने आदि की बात कही। महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष समरीन फात्मा ने कहा कि विद्यालय बंद होने के बावजूद उनसे तमाम तरह के टैक्स और विद्युत बिल वसूले जा रहे हैं। नगर विधायक संजय गर्ग, रालोद के प्रदेश सचिव चौधरी धीर सिंह, जिलाध्यक्ष राव केसर, पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के नारायण सिंह आदि ने हकीकतनगर में चल रहे धरने में पहुंचकर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed