फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Real time Khatauni will reduce fraud

Saharanpur News: रियल टाइम खतौनी से कम होगी धोखाधड़ी

Tue, 01 Aug 2023 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Real time Khatauni will reduce fraud
-उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद अध्यक्ष संजीव मित्तल ने की योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

-कहा, रियल टाइम खतौनी से आने वाले समय में बेहतरीन परिणाम आएंगे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने रियल टाइम खतौनी, स्वामित्व योजना, लम्बित राजस्व वाद, वरासत प्रकरणों एवं पैमाइश मामलों की जनपद वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रियल टाइम खतौनी से आने वाले समय में बेहतरीन परिणाम आएंगे। इससे राजस्व व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। खतौनियों के सही अपडेट होने से जमीनों की धोखाधड़ी में कमी आएगी और वाद विवाद से बचा जा सकेगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि रियल टाइम खतौनी का कार्य बेहद संवेदनशील है। रियल टाइम खतौनी का कार्य तभी सफल माना जाएगा, जब जिला, तहसील एवं भूमि स्वामी को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न आए। इस कार्य के महत्व को समझते हुए प्रत्येक तहसील को चार लोगों का स्टॉफ दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बहराइच जनपद में वरासत को लेकर बेहतरीन कार्य किया था उम्मीद है कि यहां भी इसी प्रकार का कार्य किया जाएगा। मंडल उद्योगों के दृष्टि से सम्पन्न है। इसलिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत जिनके एमओयू साइन हो चुके हैं, उनके भूमि संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि मंडल में 2726 राजस्व ग्राम हैं, जिसमें से सहारनपुर के 1663, मुजफ्फरनगर के 724 एवं शामली के 339 राजस्व ग्राम शामिल है। अभी तक सहारनपुर के 872, मुजफ्फरनगर के 242 एवं शामली के 216 ग्रामों में रियल टाइम खतौनी का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। स्वामित्व योजना में मंडल में अधिसूचित ग्राम 2726 में 1933 ग्रामों में ड्रोन सर्वे कराया गया। मंडल में स्वामित्व योजना के तहत 3,95,613 घरौनियों का वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा।
इस दौरान डीएम मुजफ्फरनगर अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम शामली रविंद्र कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन सुरेन्द्र राम, भूमि उप आयुक्त भीष्मलाल वर्मा, सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ़ अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।

---------
पीपीटी के माध्यम से दी बाढ़ संबंधी जानकारी
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को जनपद में आई बाढ़ एवं बाढ़ राहत संबंधी किए गए कार्यों की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की बाढ़ में खराब हुई पुस्तकों को आपदा राहत में शामिल करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने सहारनपुर -चिलकाना-गंदेवड मार्ग के टूटने के कारण आवागमन में आ रही समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग को पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द सर्वे पूरा कराकर किसानों जल्द नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed