{"_id":"69ebc91c46732416ad04d6aa","slug":"real-life-at-stake-for-the-sake-of-reels-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174121-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रील के चक्कर रियल जिंदगी दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रील के चक्कर रियल जिंदगी दांव पर
Sat, 25 Apr 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हथिनीकुंड बैराज पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। रील बनाने का क्रेज इतना बढ़ चुका है कि युवा जिंदगी की परवाह नहीं कर रहे। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक, फ्लाईओवर और बाइक चलाते हुए रील बनाते देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर चमकने या अपने फाॅलोअर्स बढ़ाने के जुनून में लोग इतने खो जाते हैं कि कुछ अलग हटकर दिखाने के चक्कर में खुद के साथ-साथ कई बार दूसरों तक की जान से खिलवाड़ कर डालते हैं। कभी कोई रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने पहुंच जाता है तो कभी कोई बाइक और कार की खिड़की खोलकर वीडियो बनाता है। अप्रैल 2025 में टपरी-शामली रेल लाइन पर गांव जंधेड़ी-नानौता के बीच का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक ने ट्रैक पर लेटकर रील बनाई थी।
युवक ने इसे अपनी इंस्टाग्राम पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
सात अप्रैल को थाना तीतरों क्षेत्र में एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवक बाइक को कभी कंधे पर रखकर चलता नजर आ रहा था तो कभी एक पहिए पर बाइक दौड़ते हुए करतब दिखा रहा था।