फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RC of 55 lakhs issued in six cases

छह मामलों में 55 लाख की आरसी जारी

Tue, 16 Mar 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
RC of 55 lakhs issued in six cases
सहारनपुर। बैनामा में स्टांप कमी और जुर्माना नहीं जमा करने के छह मामलों में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने 55,42,700 रुपये के वसूली प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इन मामलों में जिलाधिकारी कोर्ट से स्टांप कमी और जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें राजीव कुमार की 16,08,380 रुपये, मौहम्मद सरवर की 1,63,670 रुपये, नेमचंद की 4,15,400 रुपये की आरसी जारी की गई हैं। अंकित गोयल एवं कुश गोयल की 15,83,000, रोहित बंसल, मोहित बंसल की 13,60,000 रुपये और विभोर गर्ग एवं अर्पित गर्ग की 4,12,250 रुपये की आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन

लॉटरी से हुआ सात दुकानों का आवंटन
सहारनपुर। तहसील सदर सभागार में सोमवार को देवबंद और अंबेहटा क्षेत्र की उचित दर की सात दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। लॉटरी रेंडमली किसी व्यक्ति से निकलवाई गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह की अध्यक्षता में निकाली गई लॉटरी में सभी आवेदक मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि देवबंद क्षेत्र की छह और अंबेहटा क्षेत्र की एक दुकान के लिए लॉटरी सिस्टम से आवंटन किए गए। इसमें सभागार में उपस्थित किसी निष्पक्ष व्यक्ति से एक पात्र में रखे पर्चियों को उठवाकर लॉटरी निकाली गई। इस दौरान ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नकुड हिमांशु नागपाल, उपजिलाधिकारी देवबंद राकेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश ढिलोर को बनाया कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष
सहारनपुर। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी वाल्मीकि ने सहारनपुर के मोअज्जमपुरा जेल चुंगी निवासी नरेश कुमार ढिलोर को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed