फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ravidas Jayanti was celebrated with great pomp

रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभयात्रा

Sun, 09 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti was celebrated with great pomp
श्री गुरू रविदास जयंती पर जाटव नगर से निकली शोभायात्रा में शमिल अतिथि व पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभयात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में कई जगहों पर शोभयात्रा का स्वागत हुआ। श्री गुरु रविदास और संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में गढ़ीमलूक से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद हाजी फजलुरर्हमान, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने किया। शोभायात्रा पुरानी चुंगी, जोगियान पुल, प्रताप मार्केट इलाकों से होते हुए गढ़ीमलूक में पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें 20 बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी तरह शारदानगर और गोविंदनगर सहित अन्य इलाकों से निकाली गई शोभायात्राएं घंटाघर पर आकर मिलीं और गढ़ीमलूक में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार, कार्यावाहक अध्यक्ष दीनदयाल कर्णवाल, निरंजन कर्णवाल, रूपचंद बर्मन, राहुल भारती, डाक्टर सुभाष सहगल, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गढ़ीमलूक नंबर दो श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा श्री गुुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन संस्थापक तीर्थपाल रविदासिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ज्योतिराम, नाथीराम, आशीष बर्मन, लता देवी, यशपाल, विरेंद्र, सोनू कुमार, उमा बर्मन, अर्चना सिंह मौजूद रहे। संत रैदास युवा क्लब द्वारा हसनपुर में संत रैदास दर्शन विचार गोष्ठी का आयोजन किया। समाजसेवी संजय तेगवाल ने कहा कि आप श्रेष्ठ हैं। इसमें किसी कोई आपत्ति नहीं, लेकिन केवल आप ही श्रेष्ठ हैं तो इसमें दूसरों का अपमान झलकता है। इस दौरान नरेश कुमार लांबा, ब्रजपाल सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सीताराम सहगल, ब्रजपाल सहगल, सतेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed