{"_id":"58e93ef44f1c1bd0355b4a67","slug":"ration-shops-raid-on-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर छापों से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर छापों से अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
गांव बीराखेड़ी में राशन वितरण के दौरान जांच करते आपूर्ति निरीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण प्रणाली में हो रही गड़बड़ियों को पकड़ने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने अभियान शुरू किया है। विशेष वितरण दिवसों पर आपूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार दुकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में आई विभागीय टीम ने नगर के अलावा दस गांवों में दुकानों पर वितरण की जांच की। कुछ जगहों पर अनियमितताएं मिलीं। ऐसे राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए।
शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी ने टीम के साथ क्षेत्र के गांव बीराखेडी, बाढ़ीमाजरा, कल्लरहेडी, भावसा, तीतरों, मुबारिकपुर, महंगी, बालू, बासदेई और नगर की दुकानों पर वितरण के दौरान छापेमारी की। उन्होंने विक्रेताओं के अभिलेखों और दुकानों में रखें खाद्यान्न का स्टॉक का मिलान किया। कार्ड धारकों के बयान भी दर्ज किए गए।
आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कुछ दुकानों पर साइन बोर्ड, रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड, दुकान खुलने का समय, वितरण तिथि, टोल फ्री नम्बर सही प्रकार अंकित नहीं मिले। कुछ दुकानों पर शिकायत एवं निरीक्षण पुस्तिका भी उपलब्ध नहीं थी।

बताया कि सभी विक्रेताओं को नोटिस देकर 15 दिन में इन खामियों को दुरुस्त करने की चेतावनी दी। टीम में आपूर्ति निरीक्षक के अलावा लिपिक अरूण कुमार, चंदर और अशोक शामिल रहे।