फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rapid firing on grocery shopkeeper

Saharanpur News: किराना दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rapid firing on grocery shopkeeper
सहारनपुर, अंबेहटा। उधार दिए रुपये मांगने पर जेल से छूटे युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर कस्बे के मोहल्ला बोड़ा कुआं में किराना दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दुकानदार ने अपने घर में घुसकर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दुकानदार शानू रहमान ने बताया कि उसके ताऊ यूनुस ने गत वर्ष जेल गए मोहल्ला किला निवासी आहद के परिजनों को उसकी जमानत कराने के लिए 50 हजार रुपये उधार दिए थे। जमानत पर छूटकर आने के बाद यूनुस अपने रुपयों का तकादा आहद से कर रहा था। शनिवार को यूनुस का बेटा अबरार अपने रुपये मांगने आहद के घर गया था। जहां उसने उसके साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर शानू अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। तभी आहद अपने साथी मोहल्ला नया बांस निवासी सलीम के साथ पैदल ही उसकी दुकान पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। वह जान बचा कर घर में अंदर घुसा तो हमलावरों ने बंद गेट पर भी गोलियां चलाई। एक गोली दरवाजे के आरपार हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख दोनों हमलावर हवा में तमंचा लहराते हुए पैदल ही फरार हो गए। कोतवाल नकुड़ धर्मेंद्र गौतम, चौकी प्रभारी नरेंद्र भड़ाना मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed