फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raped on the pretext of marriage, now threatening

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, अब दे रहा धमकी

Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, now threatening
सहारनपुर। एक युवक ने महानगर की युवती को शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि 100 फुटा रोड निवासी युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। आरोपी के परिवार के सदस्यों ने भी दोनों की शादी कराने की बात कही। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने वीडियो का भय दिखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में भी शिकायत की गई है। आरोपी पीड़िता को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता कहना है कि आरोपी कहता है कि अगर उसकी बात न मानी तो वीडियो को वायरल कर देगा। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed