{"_id":"62113d4a7c3dc5672159a6ee","slug":"rape-victim-teenager-committed-suicide-by-consuming-poison-saharanpur-news-mrt5775511125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने की जहर खाकर आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने की जहर खाकर आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्रा के साथ चार माह पहले गांव के ही युवक ने किया था दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव (सहारनपुर)। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता दलित किशोरी (17) और हाईस्कूल की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता कहना है कि दुष्कर्म की घटना के बाद से वह क्षुब्ध थी और बदनामी के डर से घर से भी बाहर नहीं निकल रही थी।
शनिवार की देर शाम किशोरी का पिता अपने घर के कमरे में अंदर गया तो उन्होंने देखा कि वह बेसुध हालत में नीचे जमीन पर पड़ी थी। चिकित्सक को दिखाया तो उसने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के साथ करीब चार माह पहले गांव के युवक ने अपने साथी की सहायता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 23 जनवरी को घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद पिता ने बताई थी। इस पर पीड़िता के पिता ने गत 23 जनवरी को थाने पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी मुनव्वर ने पांच दिन पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपी जेल में है। शनिवार शाम को छात्रा ने आत्महत्या की है।