{"_id":"6211144a8b088d11f25bb087","slug":"rape-victim-commits-suicide-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, जमीन पर पड़ी लाश देख पिता ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, जमीन पर पड़ी लाश देख पिता ने पुलिस को दी सूचना
Sat, 19 Feb 2022 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:31 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत होना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बड़गांव थाना सहारनपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता (नाबालिग छात्रा) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के युवक ने अपने साथी की सहायता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने चार माह बाद घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने 23 जनवरी को गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे आरोपी मुनव्वर ने पांच दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम छात्रा का पिता मकान में घुसा तो उसकी पुत्री मृत हालत में जमीन पर पड़ी मिली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए भेजा। छात्रा के पिता व ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित छात्रा थाना में शिकायत करने के बाद आत्मग्लानि के कारण घर से बाहर नहीं निकल रही थी।
विज्ञापन