फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rape victim commits suicide in Saharanpur

सहारनपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, जमीन पर पड़ी लाश देख पिता ने पुलिस को दी सूचना

Sat, 19 Feb 2022 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 09:31 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत होना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rape victim commits suicide in Saharanpur
बड़गांव थाना सहारनपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता (नाबालिग छात्रा) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए भेजा। 

विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के युवक ने अपने साथी की सहायता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने चार माह बाद घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने 23 जनवरी को गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे आरोपी मुनव्वर ने पांच दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम छात्रा का पिता मकान में घुसा तो उसकी पुत्री मृत हालत में जमीन पर पड़ी मिली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए भेजा। छात्रा के पिता व ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित छात्रा थाना में शिकायत करने के बाद आत्मग्लानि के कारण घर से बाहर नहीं निकल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed