{"_id":"6a1f2eb82aef63a67208bf5b","slug":"rankhandi-railway-crossing-remains-closed-for-two-hours-public-creates-ruckus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-176704-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो घंटे बंद रहा रणखंडी रेलवे फाटक, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो घंटे बंद रहा रणखंडी रेलवे फाटक, लोगों का हंगामा
Wed, 03 Jun 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। रणखंडी रेलवे फाटक करीब दो घंटे बंद रहने से जाम में फंसे लोगों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले करीब छह-सात ट्रेनों को फाटक से गुजारा गया।
मामला सोमवार की रात का है। जाम में फंसे लोगों इमलिया के नौशाद अली, भायला के पिंटू व चंदेना कोली के विकास कुमार आदि ने बताया कि रात में आठ बजे रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया था। इसके बाद करीब 20 मिनट और आधा घंटे के अंतराल पर छह-सात ट्रेनों को वहां से गुजारा गया। जिसके चलते भीषण गर्मी के कारण जाम में फंसे लोग बुरी तरह बिलबिला गए और गुस्से में आकर हंगामा करने लगे। रात करीब पौने दस बजे जीआरपी और रेलवे स्टेशन से कर्मचारी रणखंडी फाटक पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर उन्हें शांत किया।
बता दें कि भायला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण वहां फाटक बंद होने से रणखंडी और कासिमपुर रेलवे फाटक से ही लोगों को होकर जाना पड़ रहा है। जिस कारण ट्रेनों के आवागमन के चलते दोनों फाटकों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पीछे से ही ट्रेनों के देरी से आई थी। जिसके चलते फाटक को बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के आवागमन के चलते लोग फाटक भी बंद नहीं करने देते हैं।