{"_id":"675a7aad17b5d3ed310e2e18","slug":"rani-lakshmibai-toli-stood-first-in-rangoli-competition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-137980-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रंगोली प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई टोली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रंगोली प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई टोली प्रथम
Thu, 12 Dec 2024 11:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। स्थान, तंबू बनाने में कल्पना चावला टोली को प्रथम स्थान पर चयनित किया। सर्वप्रथम छात्राओं ने तीन दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात टेंट बांधना, जंगल में बिना बर्तन के खाना बनाना, जीवन उपयोगी सामग्री का स्वयं निर्माण करना, गांठें बांधना, पुल, टेंट बनाने का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मयंक शर्मा, प्रधानाचार्या सविता सिंह, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) उषा तोमर मौजूद रहे।