{"_id":"5f8c7fe48ebc3e9bbe7134e1","slug":"ramlila-started-with-shriram-s-birthday-saharanpur-news-mrt506842980","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ प्रारंभ हुई रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ प्रारंभ हुई रामलीला
विज्ञापन
रामलीला भवन में प्राचीन रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ रामलीला मंचन शुरू किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर में सिर्फ एक जगह ही रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
चिलकाना रोड पर स्थित श्रीराम लीला भवन में रामलीला का शुभारंभ एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने मंच पर पूजन करके और नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने भगवान गणपति की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया । प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल और मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह ने पंडित लोकेश दीक्षित के साथ मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। इसके बाद कलाकारों ने श्रीराम जन्म का मनोहारी मंचन किया। कोरोना को देखते हुए रामलीला भवन में सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया।
कमेटी के उप प्रधान आलोक अग्रवाल और उत्सव समन्वय मनुज तायल व्यवस्था संभाली। उन्होंने बताया कि निर्धारित संख्या में दर्शकों को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने और मॉस्क लगाकर ही भवन में प्रवेश दिया गया। इस दौरान कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, हितेश गर्ग, मनुज तायल, नीरज गर्ग, दिनेश गुप्ता, राज कुमार, नीलेश गुप्ता, सुमित जैन, सचिन गोयल, राजा जैन, नवीन गुप्ता, रोमी चावला, पंडित जुगल किशोर जुगरान, अमित सिंघल, लक्ष्य कांबोज, संजय बंसल, नवीन रायजादा, राजीव गोयल, मान सिंह जैन, अनुज तायल, दिनेश सिंघल, राज अरोड़ा, मोहित जैन आदि रहे।