फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ram was born in Ayodhya soon arose Jhoom

श्रीराम का जन्म होते ही झूम उठी अयोध्या

Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ram was born in Ayodhya soon arose Jhoom
रामलीला मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के जड़ोदाजट में चल रही रामकथा में दूसरे दिन आचार्य शांतनु जी महाराज ने श्री रामजन्म का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। 
विज्ञापन


कथा व्यास शांतनु महाराज ने कहा कि राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों ने जन्म लिया। जिनमें बड़े पुत्र भगवान श्रीराम थे। जब श्रीराम का जन्म हुआ तो पूरी अयोध्या नगरी में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पंडाल में भी मिठाइयां बांटी गई और चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। दूसरे दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार भी रामकथा सुनने जड़ोदाजट गांव पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संयोजक कुंवर बृजेश सिंह, पंकज त्यागी, राजपाल सिंह, रामपाल सिंह पुंडीर, डा. उपेंद्र सिंह, सनोज, विपिन भारतीय, नितिन राणा, विकास त्यागी,

नरेंद्र, धनप्रकाश त्यागी, सुबे सिंह, ओमबीर, अशोक राणा, मंजुला रावत, कंचन शुक्ला, प्रीति राणा, सुक्रमा त्यागी, संजय राणा, पूजा सिंह, जयकुमार, जितेंद्र आदि रहे। 

उधर, रामलीला भवन में चल रही रामलीला में दूसरे दिन ऋषि विश्रवा-कैकसी विवाह, रावण-कुंभकर्ण, विभिषण जन्म, राजा मनु व सतरूपा द्वारा भगवान विष्णु की तपस्या कर पुत्र प्राप्ति वरदान आदि लीलाओं का सजीव व आकर्षक मंचन किया। 

श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला मंचन में दिखाया गया कि दैत्य राज सुमाली दैत्य कुल को अजेय बनाने हेतु अपनी पुत्री कैकसी का विवाह महाप्रतापी व तेजवान ऋषि विश्रवा से कराने की योजना बनाता है।

कैकसी अपनी सेवा से ऋषि को प्रसन्न कर उन्हें विवाह के लिए तैयार कर लेती है। जिसके बाद कैकसी को तीन पुत्र रावण, कुंभकर्ण व विभिषण उत्पन्न होते हैं। जो महाबलशाली व महाप्रतापी होने का वरदान ब्रह्मा से प्राप्त कर लेते हैं।

राजा मनु व सतरूपा विष्णु भगवान की तपस्या करके उन्हें प्रसन्न कर लेते हैं। तथा वरदान में उन्हें पुत्र रूप में प्राप्त करने का वचन लेते हैं। भगवान विष्णु उन्हें त्रेता युग में पुत्र के रूप में जन्म लेने का वरदान देते हैं।

इस मौके पर हरिकृष्ण मल्होत्रा, कुलदीप गर्ग, राजू भाटिया, सुरेश शर्मा, अजय धीमान, अश्वनी कोहली, निखिल गर्ग, राजेंद्र सक्सेना, अमित सैनी, सिद्धार्थ यादव, संदीप शर्मा, अनुज रहे।

गंगोह/छुटमलपुर। पुरातन श्री रामलीला रंगमंच पर सोमवार रात नारद मोह विष्णु मोह लीला के मनोहारी मंचन के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का शुभारंभ किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय कर खूब तालियां बटोरी।

हिंदू सभा सराय की लीलाओं का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने किया।  रामलीला महोत्सव मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ नकुड़ नगरपालिका के चेयरमैन धनीराम सैनी, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, अशोक कोक्की, अरविंद कपूर, डॉ. अमित गर्ग, हरपाल कपूर आदि द्वारा भगवान लक्ष्मी नारायण की आरती कर किया गया।

छुटमलपुर में सोमवार रात रामलीला के मंचन का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। पूजन पंडित राजकुमार बडथवाल ने कराया।

इस मौके पर भीम सैन, नीरज गोयल, रमेेश प्रजापति, मंजू सैनी, सुनील बंसल, महेंद्र धीमान, कविराज चौधरी, डा अमित कुमार, सुशील चौधरी, रंगकर्मी सुरेश गुप्ता रहे। श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात को रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया।

रामलीला का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना ने फीता काट कर किया। इससे पूर्व रामलीला मंच पर हवन पूजन का कार्य हुआ। पूजन का कार्य पंडित लोकनाथ द्विवेदी द्वारा कराया गया।

रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया, जिसमें नारद का प्रभावी अभिनय रामा कश्यप व विष्णु का अभिनय सुभाष कश्यप ने किया। मंच संचालन नरेश गोयल ने किया।

 समिति के प्रधान नितेश पंवार, राजू चौधरी, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, विनित मित्तल, मुकेश कश्यप, संदीप कश्यप, शुभम गुप्ता, मनीष रहे। गागलहेड़ी में श्री गणेश यात्रा के साथ श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष पीतांबर पाल एडवोकेट एवं चेयरमैन रमन गोयल ने एक अक्तूबर को भव्य श्री राम बरात के आयोजन की जानकारी दी।

संयोजक महेंद्र धीमान, मोहन लाल मेहंदीरत्ता, अश्विनी मित्तल, कुलदीप कश्यप, सोमपाल कश्यप, सोनू वर्मा, मुकेश गोयल, संदीप भारद्वाज, कार्तिक जैन, जौहरी जैन, शिवप्रताप राणा, योगेश मित्तल, सन्नी शर्मा, दिनेश पाल शामिल रहे।

चिलकाना में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित होने वाले श्री राम लीला महोत्सव के अवसर पर श्रीराम लीला प्रांगण में धर्म ध्वज की स्थापना की गई है। सर्वप्रथम ध्वज को ग्राम देवता के स्थान पर पूजा की गई।

इसके बाद ध्वज की शोभायात्रा बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होती हुई रामलीला प्रांगण में पहुंची, जहां पर मुख्य अतिथि समाज सेवी राजीव सिंघल ने पूजा अर्चना के बाद ध्वज की स्थापना की। बालकृष्ण शर्मा, संजय रोहिला, रामकुमार भारद्वाज, चेतराम रोहिला, सीपीशर्मा, अनिल सैनी, अनुपम


जैन, राजीव गुप्ता, लाला कुसुमचंद, विनय गुप्ता, रोहित भटनागर, मनीष शर्मा, राहिताश सैनी, भूषण गुप्ता, राजेंद्र कुमार, हर्ष मित्तल, अनुपम जैन, मुकुल, शिवम आदि थे। उधर, सुल्तानपुर में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार की रात से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed