{"_id":"8b63aff7a08be7d194465d86a9c585f0","slug":"ram-leela-birth-soulful-staged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जन्म लीला का भावपूर्ण मंचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जन्म लीला का भावपूर्ण मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीला में प्रभु श्रीराम के मनोहारी मंचन से दर्शकों को आनंद विभोर किया। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में श्रीकृष्ण केशव लीला संस्थान के कलाकारों ने श्रीराम जन्मलीला का भावपूर्ण मंचन किया।
शुभारंभ देवेंद्र अग्रवाल और ब्रजेश अग्रवाल ने की। लीला में दिखाया गया कि जब रावण के अत्याचारों से पृथ्वी दुखी होकर देवताओं सहित गौरूप धारण कर ब्रहमा के पास गई। प्रार्थना करने पर ब्रहमा ने आश्वासन दिया कि मैं दशरथ एवं शतरूपा के यहां अपने अंशों सहित अवतार धारण कर पृथ्वी से अधर्म का नाशा एवं धर्म की स्थापना करूंगा।
इसी के साथ भगवान ने चतुर्भुजी रूप में माता कौशल्या को दर्शन दिये और कौशल्या की प्रार्थना पर बाल रूप धारण कर विविध लीलाएं की। रामलीला में प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री चौ. माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, उत्सव संचालक अमित सिंघल, हितेष गर्ग, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, सचिन मैत्र, रामरत्न अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवयुग सेवा समिति द्वारा श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव में निदेशक जगदीश पपनेजा, सह निदेशक प्रवीण चावला, पृथ्वीराज चौहान के नेतृत्व में श्रीराम जन्म एवं सीता जन्म की लीला का सुंदर मंचन किया गया। अध्यक्ष राजकुमार मदान, आशू धवन, सुभाष गंगा, गुलशन फुटेला आदि मौजूद रहे।
श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब की ओर से अंबाला रोड स्थित रामलीला में नाटक श्रवण कुमार का मार्मिक मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, प्रमोद वत्स, रमेश धवन, हरीश शर्मा, चंडी प्रसाद, ब्रजमोहन वत्स, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।
मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कालोनी रामलीला में प्रधान संदीप रावत के निर्देशन में कलाकारों ने श्रवण कुमार एवं चंपक चमेली नाटक का मंचन किया।
भारतीय कला संगम की ओर से रेलवे टीटू कालोनी में आयोजित रामलीला में पृथ्वी पुकार एवं रामजन्म लीला का मंचन किया गया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोंगा, संयोजक अशोक छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की ओर से जुबली पार्क में आयोजित रामलीला में नाटक श्रवण कुमार एवं चंपक चमेली का मंचन किया गया। क्लब के उपप्रधान राजा नागपाल, संरक्षक लाजकृष्ण गांधी, राजकुमार नरुला, नगर विधायक राजीव गुंबर आदि मौजूद रहे।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा की ओर से गोविंद नगर रामलीला में श्रीराम जन्म एवं रावण वरदान वेदवंती संवाद का मंचन हुआ। प्रधान नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सर्वजीत ङ्क्षसह, सुरजीत सिंह, पुनीत आदि मौजूद रहे। सुपर क्लब की ओर से नुमाइश कैंप गोपाल नगर में आयोजित रामलीला में नाटक श्रवण कुमार, रामजन्म लीला का मंचन किया गया।