{"_id":"57dc49dc4f1c1b4509d481e7","slug":"rajupur-dengue-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्जुपुर में डेंगू से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्जुपुर में डेंगू से किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में डेंगू बुखार का कहर जारी है। शुक्रवार को कालीपार क्षेत्र के राज्जुपुर गांव में बुखार पीड़ित एक किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर में भी डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसका पुरकाजी स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था।
राज्जुपुर निवासी नफीस का पुत्र कदीर (15) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन पहले उसका उपचार क्षेत्र में चिकित्सकों से कराते रहे, लेकिन बुखार में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे पुरकाजी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
वहीं, प्रधान खलील के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में बुखार से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक गांव की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
जबकि सैंकड़ों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। बता दें कि नगर से आरंभ हुआ डेंगू का कहर अब गांव तक जा पहुंचा है। इस प्रकार बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 17 पर पहुंच चुका है।
शुक्रवार को राज्जुपुर के इसरार, सईद, इमरान आदि ने एसडीएम डीपी सिंह को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि गांव में मलेरिया, बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।
बुखार से जहूर, शफीक, नईमा, मईजाल और सगीर की मौत हो चुकी है। महामारी बनते जा रहे बुखार से निपटने के लिए गांव में स्वास्थ्य टीमें भेजकर पीड़ित लोगों का उपचार करवाने की मांग की है। साथ ही गांव में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप रोकने के लिए फॉगिंग की जानी चाहिए।