फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raj Kumar Varma elected president of Collectorate Bar Association

राजकुमार वर्मा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 13 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Raj Kumar Varma elected president of Collectorate Bar Association
नवनियुक्त बार संघ अध्यक्ष को मिठाई खिलाते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हो गया। बार के कुल 20 में से 19 पद पर ठाकुर राज सिंह गुट के प्रत्याशी जीते, जबकि अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता एकता मंच के राज कुमार वर्मा ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। इससे पहले भी राज कुमार वर्मा तीन बार के सचिव और चार बार के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में करीब साढ़े 12 बजे तक मतगणना चली। इसमें राज कुमार वर्मा ने अपनी प्रतिद्वंदी अनूप सिंह को पांच वोट से हराया। राज कुमार वर्मा को 126 वोट मिले, जबकि ठाकुर राज सिंह गुट के अनूप सिंह को 121 वोट मिले हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बालेंद्र कुमार शर्मा और महासचिव पद पर अरविंद कुमार सैनी विजयी रहे, यह तीनों पद ठाकुर राज सिंह गुट ने जीते। चुनाव आयुक्त हुकुम सिंह वर्मा, सहायक निर्वाचन आयुक्त महेश गुप्ता और रमेश चंद शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता एकता मंच ने अध्यक्ष पद और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के एक पद पर जीत हासिल की। जबकि अन्य 19 पद पर ठाकुर राज सिंह गुट ने विजय प्राप्त की है।
विज्ञापन

मिठाई खिलाकर मनाया जीत का हर्ष
सहारनपुर। पांचवीं बार के अध्यक्ष पद पर जीतने वाले राज कुमार वर्मा की जीत पर उनके साथियों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर हर्ष जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। कलक्ट्रेट बार सभागार में उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर से बाहर शिफ्ट किए एक निबंधन कार्यालय को वापस लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए शासन से लेकर राजस्व परिषद तक पैरवी होगी। इसके अलावा बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करना, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए ट्रस्ट की स्थापित करना, अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा योजना जैसी योजनाओं का लागू कराना उनके एजेंडे में शामिल हैं। इस दौरान प्रतुल चौहान, आशीष चौधरी, अजय त्यागी, शिवराज सिंह, कमलजीत, विवेक शर्मा, प्रदीप, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना का परिणाम
पद अधिवक्ता एकता मंच वोट ठाकुर राज सिंह गुट वोट
अध्यक्ष राजकुमार वर्मा 126 अनूप सिंह 121
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार 105 रणधीर सिंह 134
कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार 115 बालेंद्र कुमार शर्मा 118
महासचिव अजय त्यागी 109 अरविंद कुमार सैनी 139
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
अध्यक्ष - राजकुमार वर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - रणधीर सिंह
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - बालेंद्र कुमार शर्मा
महासचिव - अरविंद कुमार सैनी
कोषाध्यक्ष - सुनील कुमार
सहसचिव - अनुज कुमार पंवार, नाहिद खानम और मेघराज सिंह
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य - आरिन्जे कुमार जैन, नगीना सिंह, सखावत अली खान, भीम सिंह, ऋषिपाल सिंह और बिजेंद्र कुमार
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य - अजय कुमार, धीरज कुमार, संजय कुमार, विपिन धीमान, प्रवेज आलम और शहजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed