{"_id":"648215fe3c9de87dbc0a3cb4","slug":"raised-demand-for-preparations-for-kanwar-yatra-and-eid-ul-azha-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3861-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ यात्रा व ईद उल अजहा के लिए तैयारियां कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ यात्रा व ईद उल अजहा के लिए तैयारियां कराने की मांग उठाई
Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आगामी दिनों में ईद उल अजहा और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर महानगर में तैयारियों की मांग को लेकर पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त, महापौर व नगर आयुक्त से मिला। अधिकारियों और महापौर ने सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कर लिए जाने का आश्वासन दिया।
नव निर्वाचित पार्षदों का दल सीनियर पार्षद मंसूर बदर के साथ सबसे पहले नवागंतुक मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद से मिला। उन्होंने मंडलायुक्त को बताया कि जनपद में ईद उल अजहा का पर्व तीन दिन तक चलता है। मुस्लिम समाज कुर्बानी करते हैं। इसकी वजह से महानगर और इसमें शामिल 32 गांवों में पानी की समुचित आपूर्ति, सफाई, कुर्बानी से निकलने वाले कचरे का समय से उठान आदि की व्यवस्थाएं की जाती हैं। पथ प्रकाश की भी व्यवस्था ठीक कर ली जाए।
उन्होंने बताया कि जुलाई में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है, जिसके लिए महानगर के संबंधित मार्गों को दुरुस्त कराने के साथ ही उनसे झाड़ियों को हटाने, बिजली के लोहे के खंभों पर प्लास्टिक से कवर कराने, जिससे करंट आदि की घटना ना हो, की मांग की गई। इसके बाद पार्षदों का दल महापौर डॉ. अजय कुमार और उसके बाद नगर आयुक्त गजल भारद्वाज से मिला। उनसे भी ईद उल अजहा और कांवड़ यात्रा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
मिलने वालों में पार्षद हाजी गुलशेर, जफर अंसारी, गुलवेज़ खान, नितिन, स्वराज, रईस पप्पू, फराज अंसारी, फजलुर्रहमान, अहमद मलिक, नूरआलम, मोहर्रम अली पप्पू, पार्षद फहाद सलीम, राजीव आदि पार्षद शामिल रहे।