फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain increased and the risk of diseases, be aware

बारिश ने बढ़ा दिया और बीमारियों का खतरा, रहे सचेत

Fri, 16 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain increased and the risk of diseases, be aware
सहारनपुर। सितंबर में बारिश हो रही है। जिसके चलते जिले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। यहीं मौसम बीमारियां फैलने का है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। वायरल बुखार से पहले ही लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन

महानगर के प्रकाश लोक कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, गलीरा रोड ऐसे इलाके हैं जहां पर अक्सर जलभराव बना रहता है। साथ ही इस बार बारिश भी कम रही। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों से मिलकर मच्छरों को पनपने से रोकने की मशक्कत की। हालांकि बरसात कम रही लेकिन वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हुआ मगर डेंगू, मलेरिया पर अंकुश लगा रहा। लेकिन अब मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिससे महानगर समेत तमाम जगहों में जलभराव हो गया। ऐसे में टायफाइड, डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ सकता है। क्योंकि पानी में मच्छरों की संख्या में इजाफा होगा। स्वास्थ्य विभाग की भी टेंशन बढ़ गई है। बारिश में मच्छरों को पनपने से रोकना विभाग के लिए चुनौती होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
घर के आसपास कहीं पानी न भरने दें।
जलभराव रहता है तो उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डाल दें
कूलर, फ्रिज के पिछले हिस्से में लगी ट्रे साफ करते रहें
घर के अंदर मच्छर रोधी संसाधनों, मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed