{"_id":"66ec70246fc8126a9a0bd254","slug":"rain-has-spoiled-the-condition-of-roads-they-have-turned-into-potholes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-131857-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, गड्ढों में तब्दील
Fri, 20 Sep 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में बारिश के बाद से सड़कों की सूरत बदल गई है। अधिकांश सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकीं हैं। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यह स्थिति तब है, जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल है, लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर पड़ताल की करती रिपोर्ट...
खलासी लाइन मार्ग पर उखड़ी पड़ी बजरी
कोर्ट रोड पुल से खलासी लाइन मार्ग पर सड़क में हर पांच मीटर पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही बजरी भी उखड़ गई हैं। यहां के निवासी जितेंद्र कश्यप बताते हैं कि आए दिन टूटी सड़क पर गिरकर लोग चोटिल भी हो रहे हैं। नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
- सदर मार्ग पर भी बुरा हाल
दीवानी कचहरी से सदर तिराहे तक सड़क उखड़ी पड़ी है। यहां पर एक-एक फिट के गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। बारिश होने पर पानी भरने से पता नहीं लग पाता कि गड्ढा है या नहीं। ऐसे में लोगों के वाहन फिसल जाते हैं। यहां के निवासी वीरेंद्र बहल का कहना है कि सड़क बनाए जाने नगर निगम के अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
- कलसिया रोड, कोर्ट रोड और चिलकाना भी खस्ताहाल
महानगर में पुराना कलसिया मार्ग, कोर्ट रोड और चिलकाना रोड पर सड़के गड्ढों तब्दील हो चुकी हैं। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर बजरी फैली हुई है। यहां की वर्धमान कॉलोनी निवासी राम कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होता है। इसी वजह से सड़कें टूट जातीं हैं।
- कलक्ट्रेट के बाहर भी हालत खराब
महानगर में मल्हीपुर रोड, आवास-विकास, नुमाइशकैंप, किशनपुरा, राकेश पटरी, गंगोह मार्ग, अंबाला रोड पर भी सड़कों का बुरा हाल है। नगर निगम लोगों की परेशानी की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। खास बात यह है कि कलक्ट्रेट के बाहर की सड़क टूटी पड़ी है, जबकि यहां से तमाम अधिकारी निकलते हैं। फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- वर्जन :
बरसात के बाद नगर निगम की सभी सड़काें को पूरी तरह ठीक करा दिया जाएगा। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम