{"_id":"60c4f4ed8ebc3e53da259717","slug":"rain-gave-relief-from-heat-crops-benefit-saharanpur-news-mrt5424542120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने दी गर्मी से राहत, फसलों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने दी गर्मी से राहत, फसलों को फायदा
विज्ञापन
सहारनपुर। प्री मानसून बारिश ने राहत प्रदान की है। शुक्रवार आधी रात के बाद तेज हवा के साथ बरसात हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और हवा भी चलती रही। इससे गर्मी से निजात मिली और लोगों ने राहत महसूस की।
शुक्रवार रात 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया था। पहले तो तेज हवा चलती रही। उसके बाद करीब एक बजे से बरसात शुरू हुई जो तड़के करीब साढ़े चार बजे तक होती रही। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी बादल खूब बरसे। इसका प्रभाव शनिवार को दिनभर मौसम में बना रहा। क्योंकि आसमान में बादल छाने के साथ ही हवा भी चलती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 24 घंटे के भीतर 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शुक्रवार देर रात आसमान से 12 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि दो दिन पहले 10 जून को हुई बरसात के दौरान 14 मिलीमीटर पानी बरसा था। उनका कहना है कि मानसून आने तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहने के आसार हैं। कभी बादल छाएंगे तो, कभी धूप भी निकलेगी। इससे तापमान में भी उतार चढ़ाव होता रहेगा।
विज्ञापन
-- फसलों को होगा फायदा
इस वक्त की बरसात का फसलों के लिए अभी फायदा बताया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक और किसानों के मुताबिक खेतों में धान की नर्सरी को पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। गर्मी ज्यादा पड़ने पर यह जरूरत और बढ़ जाती है। बरसात के कारण पानी की कमी दूर हुई है।
-----
--- चार दिन में तापमान की स्थिति
तारीख -- न्यूनतम -- अधिकतम
09 जून -- 29.4 ------- 38.8
10 जून -- 23.2 ------- 34.4
11 जून -- 26.4 ------- 35
12 जून -- 22 --------- 32
--------