{"_id":"588b97644f1c1b5c02cf71f0","slug":"rain-blew-the-fuse-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने बिजली की लाइनों को छिन्न-भिन्न कर डाला। जगह-जगह लाइनें टूट गईं। इंसुलेटर बस्ट हो गए और ट्रांसफार्मरों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों की सप्लाई बाधित हो गई।
दो दिन से हो रही बारिश ने बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर डाला। बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद से ही बिजली की आपूर्ति को झटका लगना शुरू हो गया।
एक के बाद एक करके शहरी और देहात इलाके की बिजली ठप होनी शुरू हो गई। देहात क्षेत्र में बारिश के चलते एक से दूसरी लाइन पर कंडक्टर बन जाने के कारण फाल्ट होते चले गए।
शहर के दिल्ली रोड एवं कोर्ट रोड की सप्लाई बंद हो गई। देहात के हकीमपुरा फीडर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों एवं मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह से लगातार बारिश होती रही, जिससे बिजली की लाइनों पर कर्मचारी काम ही नहीं कर पाए।
जिसके चलते फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका। रात में भी जमकर बारिश हुई। जिस कारण बुधवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक दर्जनों गांवों एवं मोहल्लों में बिजली की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बेहट रोड स्थित हकीमपुरा फीडर से लाइन की खराबी के चलते इससे जुड़े ग्राम रसूलपुर, गोपालपुर, देवली, हकीमपुरा, ज्ञानागढ़, बिशनपुर, किशनपुर एवं कई मोहल्लों की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह तक ठीक नहीं हो सकी।
लगातार 36 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहने से लोगों के इंवर्टर ही नहीं मोबाइल तक ठप हो गए। लोग लगातार बिजलीघरों में फोन कर सप्लाई ठीक कराने की मांग करते रहे।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता देहात एके त्यागी के अनुसार कुछ स्थानों पर फाल्ट होने के चलते बिजली की सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी। बारिश के चलते दो दिन से कर्मचारी बिजली की लाइनों पर फाल्ट ठीक नहीं कर पा रहे थे। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद बिजली के फाल्ट ठीक कराए गए हैं। अधिकांश स्थानों पर सप्लाई सुचारु करा दी गई है।