फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   railway news

पंजाब में बंद से प्रभावित होंगी प्रमुख ट्रेनें

Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
railway news
पंजाब में किसानों के आंदोलन से प्रभावित होंगी ट्रेनें
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब में किसानों के मुद्दों को लेकर प्रस्तावित बंद के मद्देनजर 24 सितंबर से उत्तर रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेेेनों के संचालन में बदलाव किया है। सहारनपुर से होकर पंजाब की ओर जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को अंबाला से ही लौटाया जाएगा। इसके लिए उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की ओर से स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश भेजे गए हैं। आंदोलन की स्थिति के अनुरूप ही ट्रेनों के संचालन को फिर से नियमित किया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन के मुताबिक किसान आंदोलन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में मुंबई से अमृतसर तक चलने वाली गोल्डन टेंपल मेल को अंबाला से, जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस को सहारनपुर से और डिबरूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस को अंबाला से लौटाया जाएगा। इसके अलावा आंदोलन के स्तर को देखते हुए आगे भी इसमें बदलाव हो सकता है।

---------
क्लोन स्पेशल ट्रेन से 51 यात्री हुए रवाना
- उत्तर रेलवे की ओर से शुरू की गई नई ट्रेनों में शामिल डिबरूगढ़ क्लोन स्पेशल ट्रेन बुधवार को सहारनपुर से होकर गुजरी। इस ट्रेन से 51 यात्री यहां से रवाना हुए और आठ यात्री उतरे। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा के अनुसार यह सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और प्रतीक्षा सूची का बोझ कम होगा। इसमें आरक्षित श्रेणी के कोच रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed