फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway is starting a campaign to save water

रेलवे बचाए पानी, नालियों में बहने वाले पानी का करेगा प्रयोग

Thu, 07 Nov 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Railway is starting a campaign to save water
पानी बचाने की मुहिम शुरू कर रहा रेलवे
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे भी अब नालियों में बह जाने वाले पानी को बचाएगा, उसे एकत्रित करेगा। एकत्रित पानी को साफ कर फिर से उसी को उपयोग लायक बनाएगा। ऐसे में वाशिंग लाइन में ट्रेन की धुलाई पर रोजाना लाखों लीटर पानी की होने वाली बर्बादी को बचाया जा सकेगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।
सहारनपुर में रेलवे की ओर से रोजाना लगभग छह लाख लीटर पानी का उपभोग किया जा रहा है। जिसमें रोजाना ही लगभग चार लाख लीटर पानी का उपयोग वाशिंग लाइन में ट्रेन की धुलाई में प्रयोग किया जा रहा है। जबकि लगभग दो लाख लीटर पानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर के अन्य कार्यों में प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

अभी तक वाशिंग लाइन में रोजाना ट्रेन के डिब्बों की धुलाई में प्रयोग होने वाला लगभग चार लाख लीटर पानी नालियों में बहता रहा है। जिससे पानी की काफी बर्बादी हो रही है। पानी की इस बर्बादी को बचाने के लिए अब रेलवे ने नालियों में बहने वाले पानी को एकत्रित करने की तैयारी की है। ट्रेन को धोने में उपयोग होने वाले पानी को एकत्रित कर उसे उपयोग लायक बनाया जाएगा। उसी पानी का उपयोग फिर से ट्रेन की सफाई में किया जाएगा और फिर एकत्रित किया जाएगा। इस प्रकार से लाखों लीटर पानी की रोजाना बचाया जा सकेगा। इसके लिए सहारनपुर रेलवे अधिकारियों की ओर से पूरा प्रोजेक्ट बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। जिसकी लागत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख लीटर का वाटर टैंक बनाया जाएगा
अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट में वाशिंग लाइन के पास ही चार लाख लीटर पानी एकत्रित करने के लिए एक टैंक बनाया जाएगा। जबकि पानी को साफ करने के लिए अलग-अलग चेंबर बनाए जाएंगे। जिन्हें पाइप से एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। पाइपों से नालियों में बहने वाले पानी को चेंबरों तक पहुंचाया जाएगा, चेंबरों से पानी साफ होकर टैंक तक पहुंचेगा। टैंक में एकत्रित पानी का फिर उपयोग होगा।
हर साल बनाए जा रहे हैं रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट
रेलवे की ओर से पानी को नालियों में बहने से बचाने के लिए हर साल रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनाए जा रहे हैं। अभी तक बारिश का पानी ही एकत्रित किया जा रहा था। इस वर्ष भी तीन नए वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनाए जाने प्रस्तावित है।

पानी की बर्बादी रोकने के लिए तैयार किया गया प्रोजेक्ट : वरिष्ठ खंड अभियंता
वरिष्ठ खंड अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से वाटर स्टोरेज प्लांट बनाया जाएगा। इसका प्रोजेक्ट तैयार कर रेलवे को भेज दिया गया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पानी को काफी हद तक बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed