फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   railway... corona

रेलवे ने भी शुरू किया स्वच्छता, जागरूकता अभियान

Sun, 15 Mar 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
railway... corona
रेलवे ने भी शुरू किया स्वच्छता, जागरूकता अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट के बीच उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की ओर से सहारनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर स्वच्छता और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। स्टेशन से लेकर प्लेटफार्मों और ट्रेनों में नियमित सफाई के साथ ही यहां आ रहे यात्रियों को कोरोना से बचाव के लिए सजग किया जा रहा है। वहीं, कोरोना के डर के कारण ट्रेनों और बसों में करीब 10 फीसदी यात्री भी कम हो गए हैं। व्यापारी, कारोबारी से लेकर आम लोग तक सफर करने से परहेज करने लगे हैं।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक सभी स्टेशनों के रेलवे स्टाफ को ट्रेनों की सीटों, खिड़कियों, प्लेटफार्मों से लेकर टिकट काउंटरों और मशीनों तक की सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। कुछ दिन पहले ही मंडलीय कार्यालय के निर्देश पर हेल्पलाइन भी जारी की गई थी।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से भी बस अड्डों और गाड़ियों में नियमित सफाई के दिशा निर्देश दिए गए हैं। चालकों, परिचालकों से लेकर कार्यशाला के कर्मचारियों से कहा गया है कि अपनी सेवाएं देते समय स्वच्छता या कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों में कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed