फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway cleaners staged a strike and protested

Saharanpur News: रेलवे सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Railway cleaners staged a strike and protested
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर हड़ताल करते सफाई कर्मचारी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक की कार्यप्रणाली के विरुद्ध हड़ताल कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य निरीक्षक का व्यवहार ठीक नहीं है। हालांकि बाद में आपसी बातचीत के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर रेलवे सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए। सभी सफाईकर्मी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि रेल स्वास्थ्य निरीक्षक का व्यवहार ठीक नहीं है। वह अपशब्द बोलते हैं, जबकि अधिकांश रेल सफाईकर्मी ठेके पर कार्यरत हैं। उन्हें समय पर मानदेय भी नहीं मिलता। कम संख्या में कर्मचारी लगाकर अधिक कार्य मनमाने तरीके से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने रेल प्रशासन पर भी अनदेखी करने के अलावा सहयोग नहीं करने के आरोप भी लगाए। सफाईकर्मियों का प्रदर्शन करीब 15 मिनट तक चला। इसी दौरान रेल वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक को बुलाया और सफाईकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर सुभाष कैसला का कहना है कि स्वास्थ्य निरीक्षक का व्यवहार ठीक नहीं है। इसलिए सफाईकर्मी हड़ताल करने के लिए मजबूर हुए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed