{"_id":"e04fec338e9831fe99c694f1c72e9c2a","slug":"raid-at-medical-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर मारे छापे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर मारे छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक खाद्य आयुक्त डीके मोदी की अगुवाई में शनिवार को खाद्य निरीक्षकों की टीम ने बाजोरिया रोड पर दवा की दुकानों में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान कुछ स्टोरों पर मौजूद दवाओं से जुड़े बिल और अन्य रिकार्ड अधूरा मिला।
औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन और अमित कुमार बंसल सहित अन्य सदस्यों की टीम शनिवार दोपहर जिला अस्पताल के पास बाजोरिया रोड पर पहुंची।
यहां निधि मेडिकोज, हरिकृपा, लीला मेडिकोज सहित अन्य स्टोरों पर जांच पड़ताल की। टीम के अनुसार इन दवा दुकानों पर एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाएं तो नहीं मिली हैं लेकिन मौजूद दवाओं के स्टॉक के हिसाब से बिलिंग और अन्य डिटेल अधूरी मिली है।
इसके लिए पूरा ब्योरा पेश करने को कहा गया है। छापे के डर से बाजोरिया रोड पर कुछ समय के लिए कुछ दवा दुकानें बंद भी कर दी गईं।
एक्सपायरी दवा पर जारी होंगे नोटिस
शहर की किशनपुरा और खान मार्केट में पूर्व में मारे गए छापों में हजारों की एक्सपायरी और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने के मामले में संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। विभागीय टीम ने बताया कि इन नोटिसों के बाद ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
छापों के नाम पर उत्पीड़न न हो
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील त्यागी कहना है कि इस तरह के छापों के नाम पर उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने कहा कि दवा कारोबारी अपने यहां की दवाओं का रिकार्ड और अन्य ब्योरे उपलब्ध करा सकते हैं लेकिन उनकी बात सुनने के लिए पूरा वक्त दिया जाए।