फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rahul Gandhi arrived Saharanpur, cot House will today

सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी, आज करेंगे खाट सभा

Wed, 05 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi arrived Saharanpur, cot House will today
सहारनपुर में पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार की शाम सहारनपुर पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही वुड कार्विंग इंडस्ट्री का दौरा कर उद्यमियों से बात की और उनकी समस्या जानी। इस दौरान लोगों में उनको देखने के लिए खासा क्रेज नजर आया। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह है।      
विज्ञापन

मंगलवार की शाम राहुल गांधी सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने अचानक ही सहारनपुर के प्रसिद्ध वुड कार्विंग से जुड़े उद्यमियों से मिलने की इच्छा जताई।

आनन-फानन में उनको सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख फैजान अहमद की फर्नीचर इंडस्ट्री ले जाने का कार्यक्रम बनाया गया। इसके तुरंत बाद एसपीजी की टीम ने इंडस्ट्री पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अंदर रखे एक-एक सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। डॉग स्कावायड की टीम ने भी दो मंजिला इंडस्ट्री को पूरा छाना। सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक-एक कर्मचारी की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन से जुड़े तमाम पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शाम पूरे 6:55 मिनट पर राहुल गांधी ने इंडस्ट्री में एंट्री की। उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। उन्होंने अंदर घुसते ही पांच-छह मिनट एसोसिएशन के सदस्यों से बात की। 


बाद में उन्होंने पूरी इंडस्ट्री में घूमकर शेख फैजान और कारीगरों से बात की। 7:16 बजे वह इंडस्ट्री से निकलकर सर्किट हाउस चले गए। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, मुकेश चौधरी आदि कांग्रेसी थे।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed