फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rahul and Rajni left behind everyone in the race

दौड़ में राहुल और रजनी ने सबको पीछे छोड़ा

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Rajni left behind everyone in the race
रामपुर मनिहारान में खिलाड़ियों को सम्मानित करते थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में राहुल और महिला वर्ग में रजनी ने बाजी मारी। पांच किलोमीटर लंबी इस दौड़ में 123 पुरुष और 35 महिला धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ एसडीएम मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर फायर ब्रिगेड कार्यालय, अंबाला रोड और मेला गुघाल पुल से होकर वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। पुरुष वर्ग में राहुल ने पहला, अक्षय ने दूसरा, अनुराश्री तीसरा, सचिन ने चौथा, रजनीश कुमार ने पांचवां और अंकित गुप्ता ने छठा स्थान पाया। महिला वर्ग में रजनी पहले, तानिया दूसरे, शिवानी तीसरे, अंजली चौथे, भावना पांचवें और सोनम छठे स्थान पर रही।
विज्ञापन


विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। वहीं, गणतंत्र दिवस पर डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एमएम गोयल, यशपाल सिंह, गुलाब सिंह राणा, ईश्वरपाल सिंह, बाबूराम सैनी, बृजेश कुमार, रामशरण, संदीप रंधावा, रविकांत धीमान, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, प्रवीण कुमार यादव, संजय, प्रवीण चौधरी, रेशु बालियान, प्रियंका चौहान, राखी सिंह, शारिक हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed