फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ragging in medical college, junior students beaten up for protesting

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, विरोध करने पर कनिष्ठ छात्रों को पीटा

Sun, 05 Feb 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ragging in medical college, junior students beaten up for protesting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। वरिष्ठ छात्रों ने छात्रावास में घुसकर 2022 के सत्र के छात्रों के साथ रैगिंग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर रैगिंग करने वाले छात्र फरार हो गए। प्राचार्या ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है।


एमबीबीएस सत्र 2019 के छात्रों का एक दल शनिवार रात एमबीबीएस सत्र 2022 के छात्रों के छात्रावास में दीवार फांदकर घुस गया। कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग लेनी शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर कनिष्ठ छात्रों ने विरोध किया तो मारपीट की गई। छह छात्र उनकी पिटाई से घायल हुए हैं। एक छात्र ने बताया कि शनिवार की रात में एंटी रैगिंग कमेटी को कई बार फोन किए, लेकिन फोन उठे नहीं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सरसावा थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने की जानकारी हमें नहीं दी गई है। यदि पीड़ित छात्रों कोई शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed