फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Radha Krishna became the 1100 children Moha mind

राधा कृष्ण बने 1100 बच्चों ने मोहा मन

Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Radha Krishna became the 1100 children Moha mind
राधा कृष्ण बने बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में संस्कार भारती की ओर से श्री राधाकृष्ण उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


राधा कृष्ण के रूप में सजे 1100 नन्हे मुन्नेे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। मां सरस्वती वंदना शिबा मलिक एवं रुबी मलिक ने की। प्रेरणा आर्य, श्रेष्ठ आर्य ने मैया यशोदा गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। पिचग्रो स्कूल की छटपट पनघट पर घटपट नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


हाईलैंड हॉल के बच्चों द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कोरियोग्राफर शिवानी सिंघल के नेतृत्व में श्रीकृष्ण लीला की नृत्य प्रस्तुतियां खूब सराही गई। अमन बंसल ने खुल गए सारे ताले पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल ने दर्पण कहलाए..., राजबीर ने बांसुरी वादन, कनिष्का और अंजली ने हे श्याम तेरी बंसी... आदि पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष शंकर अरोड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया।


इस अवसर पर अर्चित अग्रवाल, अमन बंसल, नमन बंसल, रचित, योग चुग, गगन नागपाल, संजय नागपाल, राजीव कालडा, रवि कालड़ा, अंकित राणा, विजयकांत, खैरातीलाल, रमा गुप्ता, राजीव, सोरण चौहान, अमित, अनुज गर्ग, विशाल बतरा, पंकज सैनी, अनुप, मनीष, सुशील, पिंकी, आभा, आरती, सोनिया, रुकमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed