फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   QR Code made it easier for students to study online

क्यूआर कोड से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करना हुआ आसान

Tue, 29 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
QR Code made it easier for students to study online
किताब पर लिखी कहानी - फोटो : SAHARANPUR
क्यूआर कोड से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करना हुआ आसान
विज्ञापन

सहारनपुर। क्यूआर कोड से सरकारी स्कूलों की शिक्षा पद्घति सरल और रुचिकर हो गई है। इस कोड की वजह से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था अब कॉन्वेंट स्कूलों से कदमताल कर रही है। ऑनलाइन पढ़ाई भी आसान हो गई है। दरअसल, एनसीईआरटी ने कक्षा एक से 12वीं तक की विषयों की किताबों पर क्यूआर कोड अंकित किया है। यह कोड प्रत्येक विषय की किताबों के प्रत्येक पाठ पर अलग-अलग है। शिक्षक अटल बहादुर सिंह बताते हैं कि क्यूआर कोड आने के बाद शिक्षकों से अधिक बच्चों के लिए पठन आसान हो गया है। वह चीजों को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन पढ़ाई
एनसीईआरटी की किताबों को ऑनलाइन पढ़ने के लिए आपको अपने स्मार्ट फोन पर दिक्षा एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस क्यूआर कोड को स्केन कर उस पाठ का वीडियो लेक्चर यू-ट्यूब पर डालेंगे। कंटेंट होगा तो उससे संबंधित वेबसाइट का लिंक आ जाएगा। पाठ्य पुस्तक के अध्यायों के साथ अतिरिक्त सामग्री लैपटॉप या डिजिटल बोर्ड पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों को सबसे अधिक लाभ
जनपद में 250 से अधिक परिषदीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के बनाए गए हैं। इनमें 100 विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया गया है, जिनमें प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है। एनसीईआरटी की क्यूआर कोड वाली किताबों का सबसे अधिक लाभ इन्हीं स्कूलों को होगा, जहां छात्र प्रोजेक्टर को मोबाइल से कनेक्ट कर ऑनलाइन पढ़ाई का सबसे अधिक लाभ होगा। उधर, जनपद में दस राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी स्मार्ट कक्षाएं बनाई गई हैं, जिनमें टच स्क्रीन प्रोजेक्टर लगे हैं। भविष्य में स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर के 20 विद्यालयों में 22 स्मार्ट क्लास बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी की कक्षा एक से 12वीं तक की सामग्री किताबों के साथ ही ऑनलाइन भी है। एनसीईआरटी की किताबों के प्रत्येक लेसन पर क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्केन कर वीडियो या ऑडियो के जरिए उक्त किताब और लेसन की जानकारी मोबाइल पर सुनी और देखी जा सकती है।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed