{"_id":"68ffc5581f12086b5600913d","slug":"punjabi-community-outraged-over-comparison-of-bhagat-singh-with-hamas-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-161718-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर पंजाबी समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर पंजाबी समाज में आक्रोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से करने पर पंजाबी समाज में भारी रोष है। सोमवार को रेलवे रोड पर बैठक में उत्तर प्रदेश सिख फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। भगत सिंह जैसे देशभक्तों की बदौलत ही देश आजाद हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई। सांसद को अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि घटिया सोच रखने वाले व्यक्ति को संसद में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाबी समाज के महामंत्री बालेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद इमरान मसूद का बयान समाज को तोडऩे वाला है। वह इस तरह के बयान देकर हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करना चाहते हैं। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, हेमंत गिरधर, राजेश अजमानी, रवि होरा, सचिन छाबड़ा, संजय सलूजा, राजीव होरा, श्याम लाल भारती व डॉ. सुरेंद्र सिंह सोढी आदि रहे।