फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Punjab team was winner in tent construction, Uttarakhand runner-up

Saharanpur News: टैंट निर्माण में पंजाब टोली रही विजेता, उत्तराखंड उपविजेता

Thu, 23 Feb 2023 10:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab team was winner in tent construction, Uttarakhand runner-up
गंगोह। कृष्णा इंस्टीट्यूट में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ अभितेश कुमार, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह और सीएचसी प्रभारी डाॅ. रोहित वालिया ने किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नीरज गोयल, सचिव वरुण गर्ग, अंकुर गोयल एवं प्राचार्य डाॅ. अनिल शर्मा, प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर एवं दीक्षा दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों द्वारा सभी टोलियों द्वारा निर्मित टैंट आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्काउट गाइड को कड़ी मेहनत करते रहने, समाज सेवी गुणों को विकसित करने व आजीवन देश सेवा से जुड़े रहने का संदेश दिया। देश सेवा की शपथ भी दिलाई गई। टैंट निर्माण में पंजाब टोली प्रथम, उत्तराखंड टोली द्वितीय एवं बिहार टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साज सज्जा में हरियाणा टोली प्रथम, उत्तर प्रदेश टोली द्वितीय रही। सांस्कृतिक प्रस्तुति में लघु नाटक के लिए काजल, नंदनी, डेजी, साक्षी एवं पूजा को प्रथम पुरस्कार, भोला पार्वती डांस के लिए नंदनी और साक्षी को द्वितीय पुरस्कार एवं राधा कृष्ण डांस के लिए अनुराधा आदि को तृतीय पुरस्कार दिया। विपुल भारद्वाज, राकेश देवी, सोनिका तायल, सुमित रोहिला, पुनीत कोहली, गौरव कुमार, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed