फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Punishment stage in Circuit House, Deputy Chief Minister will come today

यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सहारनपुर दौरा निरस्त, ऑनलाइन किया परियोजनाओं का शिलान्यास

Fri, 23 Jul 2021 01:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 01:00 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम ऑनलाइन हुआ। उन्होंने सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों की 809.55 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Punishment stage in Circuit House, Deputy Chief Minister will come today
सहारनपुर में शुरू हुआ उप मुख्यमंत्री का ऑनलाइन कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजकीय वायुयान में खराबी के कारण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सहारनपुर दौरा निरस्त हो गया है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन कार्यक्रम में मंडल के तीनों जिलों की 809.55 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हालांकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई थी और मंच भी सज गया था।

विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर दौरे पर आते लेकिन, राजकीय वायुमान में खराबी के कारण दौरा निरस्त हो गया है। उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सर्किट हाउस परिसर में मंच बनाया गया है, जिसमें बड़ा पंडाल भी लगाया है। ताकि कार्यक्रम में शामिल लोगों को बरसात से बचाया जा सके। लेकिन उप मुख्यमंत्री अब ऑनलाइन ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मंडल के तीनों जिलों में 809.55 करोड़ रुपये की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसी लिहाज से गुरुवार को उनके आगमन की तैयारियां होती रहीं। सर्किट हाउस के गेट पर होर्डिंग लगा दिए गए तो परिसर में मंच बना दिया गया है। दिनभर कर्मचारी इन्हीं तैयारियों को पूरा कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को 11:40 बजे राजकीय वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से वाया कार सर्किट हाउस आएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न एक बजे प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता होगी और फिर करीब डेढ़ बजे वह नानौता में पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप के आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दो बजे नानौता से चलकर वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और अपराह्न सवा 03 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचकर राजकीय वायुयान से हिंडन हवाई पट्टी गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।


कार्यक्रम में हुआ बदलाव
एक दिन पूर्व जब उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम घोषित हुआ था तो उसमें शाहबुद्दीनपुर से शाहपुर मार्ग पर गांगरो नदी पुल का लोकार्पण और फिर मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन भी करना था। वहीं, बृहस्पतिवार को उनका संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ, उसमें इन दोनों स्थानों पर जाने का कार्यक्रम शामिल नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed