फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pul Kambohan was a political center and witness to the talks of politicians.

Saharanpur News: सियासतदारों की तकरीरों का गवाह और राजनीतिक केंद्र रहा पुल कंबोहान

Fri, 22 Mar 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pul Kambohan was a political center and witness to the talks of politicians.
सहारनपुर का पुल कंबोहान
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही शहर के पुल कंबोहान की यादें ताजा हो गई हैं। पुल कंबोहान जिले की राजनीति का बड़ा केंद्र रहा। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के अलावा तमाम पार्टियों के दिग्गजों और मुस्लिम लीग के बड़े नेताओं ने जलसे किए हैं, लेकिन अब ऐसा कोई कार्यक्रम यहां नहीं होता।
विज्ञापन

तीन दशक पूर्व पुरानी मंडी क्षेत्र में स्थित पुल कंबोहान जनपद की सियासत का बड़ा केंद्र रहा। यहीं से सहारनपुर की राजनीति की दिशा और दशा तय होती थी। यहां के निवासी आबिद वफा और पुल कंबोहान निवासी अफजाल बताते हैं कि लोकसभा या फिर विधानसभा चुनाव हो, हमेशा बड़े सियासतदारों ने यहां पर भाषण दिए हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह, आजम खान, राजेश पायलेट, पीएल पुनिया, चौधरी अजीत सिंह, काजी रशीद मसूद सहित अनेक बड़े नेताओं ने चुनावी जलसों को संबोधित किया। यहां होने वाले जलसों से जिले की राजनीतिक के समीकरण बदल जाते थे। मुस्लिम लीग के नेताओं ने भी यहां कई बार जलसों को संबोधित किया।
विज्ञापन

सर्व समाज के लोग होते थे एकत्र
पुल कंबोहान पर होने वाले जलसों में सर्व समाज के लोग शामिल होते थे, जो नेताओं को भाषण को सुनने आते थे। जिले भर से लोग जलसों में शामिल होने आते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया जमाने में यहां जलसे नहीं होते हैं। यहां के निवासी सलीम अहमद बताते हैं कि उनके बुजुर्ग पुल कंबोहान पर होने वाले जलसों के किस्से भी उनको सुनाते थे। पुल कंबोहान पर रात दस बजे जलसे शुरू होते थे, जो सुबह तीन से चार बजे तक चलते थे। चुनाव के दौरान प्रत्येक दिन यहां सभाएं आयोजित हुई हैं। लोग दिन में काम निपटाने के बाद रात अक्सर पुल कंबोहान पर राजनीतिक दलों के दिग्गजों भाषण सुनने पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed