{"_id":"6069f4808ebc3ef10744e300","slug":"public-should-follow-rules-to-protect-against-corona-dm-saharanpur-news-mrt533002482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करे जनता: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करे जनता: डीएम
विज्ञापन
45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की अपील जनता से की। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आने को कहा।
उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी और अपनों की जान की रक्षा के लिए अनिवार्य रूप से कोरोना के नियमों का पालन करें। कहा कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। ऐसे में 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को चाहिए कि वह सामुदायिक केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में जाकर नि:शुल्क टीका लगवाएं। टीका लगवाने के लिए आरोग्य सेतु एप या कोविड पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके अलावा यदि कोई बिना पंजीकरण के टीका लगवाना चाहता है तो उसे अपनी फोटो युक्त आईडी लेकर केंद्र पर जाना होगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना एवं सीसीएचएस सुविधा से जुड़े निजी अस्पतालों में यह टीका 250 रुपये में लगाया जा रहा है। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होता है। टीके के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। ऐसे में निश्चिंत होकर टीका लगवाएं।