फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Public awareness rally begins the month of traffic

जन जागरूकता रैली से की यातायात माह की शुरूआत

Sun, 01 Nov 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Public awareness rally begins the month of traffic
यातायात महा के शुभारंभ पर यातायात मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते एसएसपी डा एस चनप्पा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जन जागरूकता वाहन रैली निकालकर यातायात माह का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जन जागरूकता रैली का शुभारंभ एसएसपी डाक्टर एस चन्नप्पा, एसपी देहात अशोक कुमार मीणा, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद, सीओ सदर सैय्यद अली अब्बास, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान व महासचिव सुधीर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। एसएसपी ने कहा कि यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के साथ-साथ मास्क लगाने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, जिससे वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं में कमी आए। रैली पुलिस लाइन चलकर कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी, कोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, देहरादून चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत, महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह, यातायात प्रभारी पवन कुमार तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed