फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PRV vehicle attacked in Pithori, driver injured

Saharanpur News: पिठौरी में पीआरवी गाड़ी पर हमला, चालक घायल

Wed, 03 Sep 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
PRV vehicle attacked in Pithori, driver injured
बेहट। मारपीट की सूचना पर गांव पिठौरी पहुंची पीआरवी पुलिस पर हुए पथराव में गाड़ी चालक ईश्वरपाल सिर घायल हो गया। हेड कांस्टेबल विपिन कुमार व सिपाही उपेंद्र यादव को ग्रामीणों ने वहां से बचाकर निकाला। कोतवाली से पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। पथराव करने वाले नौ नामजद आरोपियों समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डायल 112 सेवा की पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल विपिन कुमार बेहट कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव पिठौरी निवासी रेहान उर्फ बिलाल ने मारपीट की सूचना दी थी। जब वह गांव पहुंचे तो उसकी परचून की दुकान पर इसी गांव के सचिन व उसका भाई मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने जैसे ही हमलावरों को रोका तभी सचिन और रवि के घरवालों व कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इसमें गाड़ी चालक ईश्वर पाल को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। गांव के अन्य लोगों ने उन्हें वहां से बचाकर निकाला। पुलिस ने सचिन, रवि, महावीर, आकाश, विकास, मुकेश उर्फ छोटा, लड्डू, मन्नू व सोयम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed