फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Providing employment to youth by equipping the university with state-of-the-art facilities

विवि को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर युवाओं को देंगे रोजगार

Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Providing employment to youth by equipping the university with state-of-the-art facilities
सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में जनसभा में पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार देने का भरोसा दिलाया। पुवांरका में बन रही मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्व विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रोजगार से जोड़ने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाना भी नहीं भूले हैं। अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि पुवांरका में बन रही मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कराएंगे। सरकार बनने पर इस इलाके को रोजगार हब के रूप में भी विकसित करेंगे। ताकि इस क्षेत्र के लोगों का उत्थान होने के साथ ही युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए वायदा किया कि बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं को उनकी सरकार बनने पर पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी को किया नमन
अखिलेश यादव ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी को भी नमन किया। इसके साथ ही मां शाकंभरी देवी सहित पूरे सहारनपुर का विकास कराने का भरोसा दिया। बोले, सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी में देशभर से लोग आते हैं। इस क्षेत्र का विकास भी होगा। ताकि घाड़ क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की दिलाई, योगी पर कसा तंज
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सपा सरकार के कार्यकाल में पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की याद दिलाना नहीं भूले। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज लोगों को समुचित उपचार मिला था, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां के डाक्टरों और स्टाफ को गोरखपुर भेज दिया। ऐसे में इलाज के लिए सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के लोगों को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जाना पड़ रहा है। उन्होंने वायदा किया पुन: सरकार बनने पर मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में जनसभा में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता को र?

सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में जनसभा में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता को र?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश

सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed