फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protests and demonstrations are being held to demand separate reservation for the extremely backward classes.

Saharanpur News: अति पिछड़ा वर्ग को अलग आरक्षण दिलाने को लेकर धरना-प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protests and demonstrations are being held to demand separate reservation for the extremely backward classes.
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव
देवबंद। उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ों को अलग आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सामाजिक न्याय पार्टी (जनादेश) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। बाद में अति पिछड़ों व महादलितों की मांगों संबंधी ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर उनके समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन


सोमवार को देवीकुंड मैदान में पूरे जनपद से बड़ी संख्या में पहुंचे अति पिछड़े व महादलित समाज के महिला पुरुषों ने धरना-प्रदर्शन किया। सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि अगस्त 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने दलितों की कमजोर जातियों को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए एससी/एसटी आरक्षण का वर्गीकरण करने का आदेश दिया था। पूरे देश में सबसे पहले हरियाणा सरकार ने 17 अक्तूबर 2024 को दलित वर्ग के 20 प्रतिशत आरक्षण को दो हिस्सों में बांट दिया था, लेकिन आयोग बनने के बाद भी उत्तर प्रदेश में अभी तक अति पिछड़ों का अलग आरक्षण नहीं किया गया, जो अति पिछड़़ों व महादलितों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शेखर कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष रोशन कुमार व पार्टी के जिलाध्यक्ष ईसम सिंह आदि ने भी विचार रखे। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम युवराज सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा गया। अध्यक्षता रामभरोसे कश्यप व संचालन प्रमोद कश्यप ने किया। इस मौके पर मनोज सैनी, राहुल प्रजापति, रोहित कोरी, दिनेश पाल, पप्पू कश्यप, दिनेश कश्यप, अर्जुन सिंह व राजेश दुराहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed