फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protested in Kotwali demanding arrest

गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना देकर किया हनुमान चालीसा पाठ

Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protested in Kotwali demanding arrest
मिर्जापुर थाने में हनुमान चालीसा का पाठ करते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना दिया
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मलकपुर गांव में कार्यकर्ता के साथ की गई अभद्रता के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना मिर्जापुर परिसर में धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बजरंग दल के सहमंत्री मनीष योगाचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिर्जापुर थाने पहुंचे और मलकपुर गांव में संगठन के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। चेतावनी दी गई कि जब तक उनके साथी के साथ अभद्रता करने वाला गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतीया ने धरना दे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त किया गया। धरना देने वालों में अनुज सैनी, विशाल कुमार, रजत, अनुज कुमार, राजपाल, अमन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed