{"_id":"58d978aa4f1c1b467763e7cc","slug":"protest-will-be-against-the-corrupt-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ होगा आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की बैठक में विचार रखते केके शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के सम्मेलन में विभिन्न विभागों के भ्रष्ट अफसरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
गांधी पार्क में आयोजित सम्मेलन में विभाग प्रमुख केके शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ जिले के सभी विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जिले के जिलाध्यक्ष, मंत्री एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों को जिले के सभी भ्रष्ट अधिकारियों को चिह्नित करने को कहा गया है।
संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामभूल सैनी ने संगठन की एकता एवं निरंतर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व संविदा मंत्री प्रदीप कुमार रेेहिता ने पिछले वर्ष के सभी आंदोलन कार्यक्रमों एवं संगठन के सभी पक्षों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मेरठ, शामली और सहारनपुर के कर्मचारी शामिल हुए।
मजदूर संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें रामभूल सैनी को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार रोहिल्ला को महामंत्री, अनिल कुमार धीमान को कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, राजकुमार सैनी को संयुक्त मंत्री, राजकुमार को संगठन मंत्री, सुभाष चंद को कार्यालय मंत्री, मुकेश कुमार को प्रचार मंत्री, मोहम्मद असलम, मेघराज, अनुज को सदस्य चुना गया।