{"_id":"630281921c92b1344730ba69","slug":"protest-at-police-stations-against-rakesh-tikait-s-police-custody-saharanpur-news-mrt6019439159","type":"story","status":"publish","title_hn":"BKU: राकेश टिकैत को पुलिस हिरासत में लेने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, थानों पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU: राकेश टिकैत को पुलिस हिरासत में लेने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, थानों पर दिया धरना
Mon, 22 Aug 2022 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:12 AM IST
सार
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत सभी किसानों की लड़ाई जिम्मेदारी के साथ लड़ रहे हैं लेकिन प्रशासन उन पर दबाव बनाना चाहता है।
विज्ञापन
नागल थाना परिसर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने थानों में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही राकेश टिकैत को छोड़ देने पर धरना प्रदर्शन खत्म कर दिए गए।
विज्ञापन
नागल थाने में जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत सभी किसानों की लड़ाई जिम्मेदारी के साथ लड़ रहे हैं लेकिन प्रशासन उन पर दबाव बनाना चाहता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्यामवीर सैनी, योगेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, अमित मुखिया, अरुण राणा, मूसा प्रधान, राजवीर, भूरा, विनोद खन्ना, जितेंद्र चौधरी, पोटन, अजनीश, कादिर, अनिल, पहल सिंह, फुरकान, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती-तीन बच्चों ने सड़क पर तोड़ा दम
विज्ञापन
फतेहपुर थाने में जिला प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो यूनियन कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में सचिन चौधरी, नदीम अंसारी, केहर सिंह, चौधरी मनोज, सोहन वीर सिंह, पदम सिंह, नीटू प्रधान आदि मौजूद रहे। गागलहेड़ी थाने पर तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। यहां जिले सिंह, सोनू, ललित यादव, अंकित अंकुश, फूल कुमार, जब्बार, नरेंद्र आदि रहे। हालांकि कुछ देर बाद ही राकेश टिकैत को छोड़ देने पर सभी जगहों पर धरने समाप्त कर दिए गए।