फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest at BSA office, memorandum pasted at the gate

बीएसए कार्यालय पर धरना, गेट पर चस्पा किया ज्ञापन

Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest at BSA office, memorandum pasted at the gate
बीएस कार्यालय पर धरना देते उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया। ज्ञापन लेने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा धरने के बीच नहीं पहुंचने से नाराज संगठन पदाधिकारियों ने उनके दफ्तर के गेट पर ज्ञापन चस्पा कर दिया। इसके बाद मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचकर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक योगराज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरने में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक लिपिक पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। लिपिक के प्रकरण को डॉ. जयपाल सिंह विधान परिषद में भी उठा चुके हैं। मलिक ने भ्रष्टाचार में शामिल एक प्रधानाध्यापक की जांच पत्रावली गायब करने के आरोप भी विभाग पर लगाए। मलिक ने कहा की वर्तमान सरकार में भी संस्कृत त्रिभाषा अनुदान बहाल नहीं हुआ तो भविष्य में भारतीय संस्कृति की सुरक्षा कवच कही जाने वाली संस्कृत भाषा विलुप्त हो जाएगी। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा शासन अभी तक नहीं दे सका है। कई बार सरकार को चेतावनी दी जा चुकी है, मगर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। यदि सरकार 30 जून तक शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा नहीं देती है तो 30 जून को महापंचायत बुलाकर एक जुलाई से विद्यालय खोलने की घोषणा की जाएगी। धरने में प्रदेश सचिव अमजद अली, जिला अध्यक्ष केपी सिंह, महानगर अध्यक्ष शबाना सिद्दीकी, गयूर आलम, प्रवीण गुप्ता, अब्दुल कादिर, संजय शर्मा, हंस कुमार, ऋषिपाल सैनी, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed