{"_id":"5f9ef0aa8ebc3e9bf228d2f0","slug":"protest-against-french-president-attempts-to-blow-effigy-saharanpur-news-mrt5090355185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, पुतला फूंकने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, पुतला फूंकने का प्रयास
विज्ञापन
गंगोह में फ्रांस के विरोध में नारेबाजी करते मुस्लिम
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग भारी तादाद में इकट्ठा हुए और पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पुतला छीनकर कोतवाली ले गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
रविवार को मोहल्ला कुरैशियान में रविवार को लोगों ने इकट्ठा होकर इमैनुएल मैंक्रो मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुफ्ती खालिद ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति बार-बार इस्लाम व मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी कर मुसलमानों की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हैं। इस दौरान लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया।
इसके बाद मुफ्ती खालिद ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे कोतवाली प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में इरफान अलीम, हसीब अहमद, आबिद, कारी असलम, मौलाना चाहत मोहम्मद, दानिश, राशिद मंसूरी, सद्दाम मंसूरी आदि रहे।

गंगोह में फ्रांस के विरोध में नारेबाजी करते मुस्लिमों की भीड़- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन