फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protect forests like family: Jaswant Saini

वन का संरक्षण परिवार की तरह करें : जसवंत सैनी

Fri, 02 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protect forests like family: Jaswant Saini
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने कहा वनों के बिना मानव जीवन के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम वन का संरक्षण अपने परिवार की तरह करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम प्रदूषण रहित वातावरण दे सकें।
विज्ञापन

जसवंत सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को मोहंड गेस्ट हाउस परिसर में वन महोत्सव 2021 पर शिवालिक वन प्रभाग की तीनों रेंज (बड़कला, शाकंभरी एवं मोहंड) में पौधरोपण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा पौधरोपण अभियान में हर व्यक्ति भागेदारी करें। अधिक वर्षा होने में भी पेड़ और पौधे अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं। पेड़ों की देखभाल एवं सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डीएफओ शिवालिक श्वेता सैन ने बताया कि जनपद में विभिन्न विभागों की मदद से 43 लाख आठ हजार 180 पौधों का रोपण होगा। इसमें शिवालिक वन प्रभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के वर्षाकाल में 10 लाख 86 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में मोहंड रेंज के अंतर्गत वन विश्राम भवन में औषधीय वाटिका बनाई गई है। इसी प्रकार बड़कला रेंज की चपड़ी बीट और शाकंभरी रेंज में बड़कला पूर्वी बीट के अंतर्गत पौधरोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में रुद्राक्ष, शीशम, बांस, सहजन, आंवला, बेहड़ा, हरड़, मौलश्री, कपूर, नीम, सतावर, काली मिर्च, जामुन, कचनार, लिसोड़ा, अगस्त आदि प्रजातियों की 128 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मोहंड मनोज कुमार बलोदी, वन क्षेत्राधिकारी बड़कलां राजेंद्र प्रसाद ध्यानी, शाकंभरी राम नारायण किमोटी, राहुल त्यागी, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed