फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Proposal to build roadways bus stand in Kanshi Ram Colony sent to the government

कांशीराम कालोनी में रोडवेज बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा

Fri, 19 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Proposal to build roadways bus stand in Kanshi Ram Colony sent to the government
कांशीराम कॉलोनी में रोडवेज बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में आवास विकास की खाली पड़ी जमीन में रोडवेज बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव शासन में भेज दिया है। अब शासन स्तर से हरी झंडी मिलनी है। परिवहन निगम की वर्कशॉप के साथ आवास विकास की जमीन बदली जाएगी।

काफी समय से महानगर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग उठ रही है। छह महीने पहले फरवरी में अंबाला रोड पर संचालित हो रहे बस स्टैंड को नगर निगम द्वारा परिवहन निगम से खाली करा लिया गया था। जिसके बाद से अब महानगर में तीन स्थानों कांशीराम कॉलोनी, जेल चुंगी और मानकमऊ से बसों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आए थे। उन्होंने नए बस स्टैंड बनाने के लिए अधिकारियों से जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने जमीन की तलाश की। कांशीराम कॉलोनी में आवास विकास की खाली पड़ी जमीन को उपयुक्त समझा। इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस जमीन का अधिकारियों की एक टीम गठित कर मूल्यांकन कराया गया। मूल्यांकन में परिवहन निगम के वर्कशॉप की जमीन की कीमत अधिक है, जबकि आवास विकास की जमीन की कीमत वर्कशॉप की भूमि से कम है। डीएम ने कांशीराम कॉलोनी में आवास विकास की खाली पड़ी जमीन को उपयुक्त बताते हुए रोडवेज बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed